7 अक्तूबर 2025 - 16:28
ईरान ने ज़ायोनी हथियार निर्माण कंपनी राफ़ायल को निशाना क्यों बनाया 

यह कंपनी लगभग 30 सहायक कंपनियों के साथ काम करती है और कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों — खासकर अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन  के साथ साझेदारी में है। इसके कई विदेशी समझौते गुप्त हैं, क्योंकि यह कुछ अरब देशों सहित कई देशों को हथियार बेचती है। 

इस्राईल की हथियार बनाने वाली कंपनी “राफ़ायल” (Rafael) ने अपनी सैन्य ताकत दिखाने के लिए गज़्ज़ा शहर में एक फ़िलिस्तीनी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह अमानवीय हमला दरअसल कंपनी के सैन्य विज्ञापन अभियान का हिस्सा था ताकि वह अपनी तकनीकी क्षमताएँ दिखा सके।

राफ़ायल कंपनी को उस समय निशाना बनाया गया जब ईरान पर इस्राईली हमलों के जवाब में 12 दिन की जंग के दौरान ईरान ने प्रतिशोध किया। यह हमला राफ़ायल द्वारा बनाए गए “स्पाइक” मिसाइलों के इस्तेमाल के जवाब में किया गया था, जिनका उपयोग इस्राईल ने ईरान पर हमले के दौरान किया था। स्पाइक मिसाइल छोटी होती है, दो लोगों की टीम से चलाई जा सकती है और बेहद सटीक निशाना साधती है।

ईरान पर इस्राईली हमलों की शुरुआत में, मोसाद एजेंटों ने इन मिसाइलों का इस्तेमाल ईरानी सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाने के लिए किया था। राफ़ायल कंपनी पर ईरान का हमला उसी का बदला माना जा रहा है और यह ईरान की तकनीकी और सैन्य क्षमता का प्रदर्शन भी है।

“राफ़ायल” हिब्रू भाषा का शब्द है जिसका मतलब है “हथियार विकास संगठन” — और इसे इस्राईल की सैन्य उद्योग की रीढ़ कहा जाता है।

यह कंपनी लगभग 30 सहायक कंपनियों के साथ काम करती है और कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों — खासकर अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन  के साथ साझेदारी में है। इसके कई विदेशी समझौते गुप्त हैं, क्योंकि यह कुछ अरब देशों सहित कई देशों को हथियार बेचती है। 

इस्राईल के हथियार बैटल टेस्टेड यानी युद्ध में आज़माए हुए माने जाते हैं, क्योंकि उन्हें पहले फ़िलिस्तीनियों पर इस्तेमाल कर के परखा जाता है। इस कंपनी का भारी मुनाफ़ा सीधे इस्राईल की सरकारी तिजोरी में जाता है, जो इस उद्योग की अहमियत को दिखाता है।

नई रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि इस्राईली हथियारों में इस्तेमाल धातुओं में ज़हरीले तत्व पाए गए हैं जो कैंसर और बांझपन जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। साथ ही, प्रतिबंधित “व्हाइट फ़ॉस्फ़ोरस” के उपयोग से बच्चों में जन्मजात विकार भी देखे गए हैं।

राफ़ायल कंपनी जासूसी तकनीक और सैन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के विकास पर भी काम करती है — जैसे स्पाइक, पॉपआई, बराक, डर्बी मिसाइलें और रक्षा प्रणालियाँ स्पाइडर, डेविड्स स्लिंग और आयरन डोम। ये सभी इस्राईल के सैन्य उद्योग की बुनियाद मानी जाती हैं।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha